भारत

'भाजपा जो कहती है, वो पूरा करती है,' अटल कैंटीन योजना पर मनोज तिवारी ने की पीएम मोदी की सराहना

jantaserishta.com
25 Dec 2025 11:44 AM IST
भाजपा जो कहती है, वो पूरा करती है, अटल कैंटीन योजना पर मनोज तिवारी ने की पीएम मोदी की सराहना
x
नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर दिल्ली में अटल कैंटीन योजना के तहत गुरुवार यानी आज 100 कैंटीन खोली जाएंगी। अटल कैंटीन योजना के तहत गरीबों को 5 रुपये में भरपेट भोजन देने का लक्ष्य रखा गया है। योजना के बारे में जानकारी देते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी और भाजपा दिल्ली अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने न्यूज़ एजेंसी से खास बातचीत की है और पीएम मोदी की सराहना भी की।
अटल कैंटीन योजना पर बात करते हुए उत्तर-पूर्वी दिल्ली सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि अटल जी की जयंती पर हम लोग दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में कैंटीन खोल रहे हैं और वहां पांच रुपये में भोजन मिलेगा। इसके लिए हम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद करते हैं, जिन्होंने मेनिफेस्टो में ये बात कही थी और आज इसे पूरा भी कर रहे हैं। भाजपा जो कहती है, वो पूरा करती है। मेरा मानना है कि आज के दिन दिल्ली को ये तोहफा सरकार की तरफ से दिया जा रहा है। रेखा गुप्ता दिल्ली के कई इलाकों में अटल कैंटीन का उद्घाटन करने वाली हैं।
भाजपा दिल्ली के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "आज अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी वर्ष में प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और अन्य गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। जैसा कि आप देख सकते हैं, यहां हजारों लोग मौजूद हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ने हमेशा देश को सबसे ऊपर रखा और अपना पूरा जीवन देश के लिए समर्पित कर दिया। इस भाव के साथ एक हफ्ते तक सरकार अटल जी को लेकर कई कार्यक्रम करने वाली है। आज कवि सम्मेलन, प्रदर्शनी का उद्घाटन और कई जगह पेंटिंग कॉम्पिटिशन रखे गए हैं, जो अटल जी को समर्पित हैं।
उन्होंने आगे कहा कि अटल जी द्वारा सुशासन को लेकर दिए मूलमंत्र पर भी चर्चा रखी गई है, क्योंकि उनके द्वारा कही गई हर एक बात का मूल्य है। अटल जी का हमेशा मत रहा था कि भारत एक मजबूत भारत बनकर उभरे, ऐसे में उनके सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरा कर रहे हैं।
बता दें कि अटल कैंटीन योजना का मकसद गरीबों को पौष्टिक भोजन पहुंचाना है। इसमें विशेष रूप से मजदूर समाज और झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले लोगों को ध्यान में रखा गया है, जो मजदूरी पर कमाते और खाते हैं। अटल कैंटीन में ऐसे ही लोगों, यानी गरीब वर्ग के लोगों को पेटभर भोजन मुहैया कराया जाएगा। पांच रुपये में चावल, दाल, सब्जी और रोटी शामिल होगी। सरकार ने ये भी दावा किया है कि खाने की सामग्री उच्च गुणवत्ता वाली होगी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story