भारत

अद्भुत बछड़े का जन्म, देखने वालों की भीड़ लगी

jantaserishta.com
4 Aug 2022 3:03 PM IST
अद्भुत बछड़े का जन्म, देखने वालों की भीड़ लगी
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

खगड़िया: बिहार के खगड़िया में एक गाय ने अद्भुत बछड़े को जन्म दिया है. बछड़े के दो सिर और तीन आंखें है, गांव के लोग भगवान शिव का अवतार मानकर बछड़े की पूजा करने लगे. ग्रामीणों ने बछड़े को मंदिर के परिसर में रखा और उसकी सेवा की. लेकिन मंगलवार देर रात उसकी मौत हो गई. जिसकी वजह से पूरे गांव में मातम पसर गया. बछड़े की अर्थी सजाकर शवयात्रा निकाली गई. इस दौरान सभी की आंखें नम थी.

बछड़े के दो मुंह और तीन आंखें थीं. यह बात गांव में जंगल की आग की तरह फैली. काफी संख्या में लोग बछड़े को देखने आने लगे. सावन में इस तरह के बछड़े का जन्‍म की सूचना सुनकर लोग इसे भगवान के रूप में देखने लगे. यह घटना खगड़िया जिला मुख्यालय से 50 किलोमीटर दूर परबत्ता प्रखंड के अरिया गांव की है.
पशुपालक हरिलाल यादव समेत ग्रामीण उस समय गमगीन हो उठे, जब मंगलवार की रात इस अदभुत बछड़े ने दम तोड़ दिया. हरिलाल यादव ने कहा कि सब प्रभु की माया है. यह बछड़ा, इतनी ही देर के लिए ही पृथ्वी पर आया था. मौत के बाद सभी गम में डूब गए. मृत बछड़े देखने काफी संख्‍या में लोग पहुंचे. सभी की आंखें नम थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story