भारत

बाइक को कार में फंसाकर सड़क पर घसीटा, सामने आया भयानक दृश्य

jantaserishta.com
28 May 2025 9:54 AM IST
बाइक को कार में फंसाकर सड़क पर घसीटा, सामने आया भयानक दृश्य
x
वीडियो हुआ वायरल.
लखनऊ: यूपी के लखनऊ में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, मामला पुलिस मुख्यालय के पास का है. यहां कुछ दबंगों ने एक युवक पर न सिर्फ हमला किया, बल्कि उसकी बाइक को कार में फंसाकर करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर घसीटते हुए ले गए. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब इंटरनेट मीडिया पर वायरल है.
जानकारी के अनुसार, यह घटना रविवार देर रात की है. मड़ियांव निवासी अचित किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था. उसी दौरान पुलिस मुख्यालय के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें ओवरटेक किया और कुछ दूर जाकर रुक गई. अचित जब कार के पास पहुंचा तो उसमें सवार युवकों ने अचित के साथ मारपीट शुरू कर दी. इसी बीच अचित ने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी. पुलिस जब मौके पर पहुंची तो आरोपी मौके से फरार हो गए.
हालांकि, मामला यहीं नहीं रुका. जब अचित घर लौटने लगा तो वही कार फिर पास आ गई और आरोपियों ने शिकायत वापस लेने की धमकी दी. जब अचित ने दोबारा पुलिस को कॉल करने की कोशिश की, तो दबंगों ने कार चढ़ाने का प्रयास किया. अचित ने किसी तरह अपनी जान बचाई, लेकिन इसी दौरान बाइक कार में फंस गई. आरोपी बाइक को कार के नीचे फंसाकर एक किलोमीटर तक घसीटते ले गए.
इस पूरी घटना का वीडियो खुद अचित ने रिकॉर्ड किया और पुलिस को सौंपा. वीडियो में देखा जा सकता है कि बाइक से किस तरह चिंगारियां निकल रही हैं. घटना के बाद आरोपी कार को एक बैंक के बाहर छोड़कर फरार हो गए. सुशांत गोल्फ सिटी थाने के इंस्पेक्टर के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. उनकी तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story