भारत

बाइक को किया आग के हवाले, पुलिस ने की जांच शुरू, फिर सब चौंक गए

jantaserishta.com
29 Dec 2022 5:12 PM IST
बाइक को किया आग के हवाले, पुलिस ने की जांच शुरू, फिर सब चौंक गए
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मोहल्ले की लड़की से दोस्ती करने पर थे खफा.
खंडवा: मध्य प्रदेश के खंडवा में दिलजले तीन लड़कों ने एक युवक की बाइक जला डाली. दरअसल मसला यह है कि मोहल्ले की लड़की से युवक की दोस्ती थी. इसी सिलसिले में वह आता रहता था. यह सब मोहल्ले के लड़कों को अच्छा नहीं लगता था. वे उस युवक को सबक सिखाने का मौका ताक रहे थे. इसी बीच बीते दिनों युवक जब रात में अपनी फ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचा तो उस मोहल्ले के तीन लड़कों ने पेट्रोल डालकर उसकी बाइक फूंक दी.
खंडवा के कुंडलेश्वर वार्ड में बाइक जलाने की घटना हुई. रहवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेडकर्मियों को आग की खबर दी. सूचना मिलने पर मोघट पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जलती बाइक पर पानी डालकर आग बुझाई. जो बाइक जली वह पंधाना के आरूद गांव में रहने वाले रामेश्वर की थी.
जब पुलिस ने छानबीन की तो खुलासा हुआ कि कुंडलेश्वर वार्ड में दो नाबालिग लड़कियां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही हैं. इनमें से एक की दोस्ती रामेश्वर से थी. रामेश्वर उससे मिलने के लिए आया करता था. यह सब मोहल्ले के कुछ लड़कों को खलने लगा और उन्होंने देर रात उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया.
संदेह के आधार पर पुलिस ने पवन यादव को पकड़ा और सख्ती बरती तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. उसने अपने 2 साथी मोहन योगी और विशाल माली के साथ वारदात करना बताया. दोनों ही आरोपियों की तलाश जारी है.
सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया कि सोमवार रात एक बाइक जलाने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल पुलिस और फायर की टीम मौके पर पहुंची. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि कुछ युवकों ने घटना को अंजाम दिया है. उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं.
सीएसपी ने बताया कि फरियादी अन्य गांव का रहने वाला है जो किराए से उसी इलाके में रहता है. उसका एक घर में आना जाना लगा हुआ था. इसी बात पर चिढ़कर आरोपियों ने उसकी बाइक में आग लगा दी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story