भारत
पुलिस के हत्थे चढ़ा बाइक टैक्सी चालक, जिम जाने के लिए निकली थी युवती, फिर...
jantaserishta.com
20 Dec 2025 8:50 AM IST

x
आरोपी गिरफ्तार.
ठाणे: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के कल्याण इलाके में बाइक टैक्सी चालक ने लड़की के साथ छेड़छाड़ और लूट की वारदात को अंजाम दिया. अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आरोपी की पहचान 19 वर्षीय सिद्धेश परदेशी के रूप में की है, जो सातवीं तक पढ़ा है और बाइक टैक्सी चलाता था.
एजेंसी के मुताबिक, 26 साल की लड़की ने 13 दिसंबर की शाम कल्याण रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक जिम जाने के लिए बाइक टैक्सी बुक की थी. लेकिन रास्ते में चालक ने तय रास्ते पर ले जाने के बजाय बाइक को सिंडिकेट इलाके की ओर मोड़ दिया और एक जर्जर व सुनसान इमारत के पास ले गया.
जैसे ही लड़की को खतरे का अंदेशा हुआ, उसने बाइक से कूदकर भागने की कोशिश की, जिसमें उसके पैर में चोट भी आई. आरोप है कि इसके बावजूद चालक ने उसका हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें कीं. पीड़िता ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे डराने-धमकाने की कोशिश की.
शिकायत में कहा गया है कि आरोपी ने चाकू और एक पेपर स्प्रे दिखाया और कहा कि स्प्रे में एसिड है. उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी और उसका पर्स छीन लिया, जिसमें से करीब एक हजार रुपये थे. इस दौरान लड़की जोर-जोर से मदद के लिए चिल्लाने लगी.
आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. लोगों को आता देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन स्थानीय नागरिकों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी. सूचना पर महात्मा फुले पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को कस्टडी में ले लिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





