भारत

हड़बड़ा गया बाइक सवार, पहिए में फंसा बंदर, फिर...

jantaserishta.com
9 Nov 2022 10:32 AM IST
हड़बड़ा गया बाइक सवार, पहिए में फंसा बंदर, फिर...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

देखें वीडियो।
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के जनपद बाराबंकी से बंदर का एक दर्दनाक वीडियो सामने आया है. दरअसल, सड़क पार कर रहा बंदर अचानक से तेज रफ्तार बाइक के पहिए में जा फंसा. पहिए में बंदर के फंसते ही बाइक सवार ने ब्रेक लगाकर बाइक को रोका. जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पहिया खोलकर बंदर की जान बचाई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ है. वहीं, बाइक सवार और बंदर दोनों सुरक्षित हैं.
अगर बाइक सवार तुरंत ब्रेक न लगाता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी. मामला कोतवाली बदोसराय के कस्बा बाजार का है. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार सड़क से जा रहा था. तभी वहां एक बंदर भी सड़क पार करने के लिए गुजरने लगा. लेकिन अचानक से वह बाइक की चपेट में आ गया और उसके पहिए में जा फंसा.
बाइक सवार ने उसी समय ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी. वहां मौजूद लोग भी उधर पहुंचे. सभी ने बड़ी ही सावधानी से बंदर को पहिए से निकाला. जैसे ही बंदर को पहिए से बाहर निकाला वह वहां से भाग खड़ा हुआ. वहीं, बाइक सवार की भी जान इस हादसे में बाल-बाल बची. लोगों ने कहा कि बाइक सवार अगर ब्रेक न लगाता तो बड़ा हादसा हो सकता था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story