बाइक अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गिरी, एक बच्चे की मौत

डूंगरपुर: जिले के सदर थाना क्षेत्र के गामड़ी अहाड़ा मोड़ के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर निर्माणाधीन पुलिया के नीचे गिर गई. हादसे में बाइक सवार एक किशोर की मौत हो गई. वहीं, मृतक का दोस्त गंभीर घायल हो गया. घायल को गुजरात रेफर किया गया है. सदर थाने की देवल चौकी प्रभारी हैड कांस्टेबल दिनेश कुमार ने बताया डूंगरपुर से खेरवाड़ा के बीच सड़क के निर्माण का काम चल रहा है, जिससे जगह-जगह पर सड़क खुदी हुई है. वहीं, पुलियो का काम चल रहा है. उन्होंने बताया कि देवल गांव निवासी 16 वर्षीय नकुल पुत्र लक्ष्मण गिरी अपने दोस्त 16 वर्षीय ललित पुत्र मोहन सिंह गरासिया के साथ किसी काम से बाइक पर खेरवाड़ा गया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





