भारत

बाइक चालक ने युवक को मारी टक्कर, फिर की पिटाई, देखें वीडियो

jantaserishta.com
29 Oct 2022 1:20 PM IST
बाइक चालक ने युवक को मारी टक्कर, फिर की पिटाई, देखें वीडियो
x
जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया।
गाजियाबाद (आईएएनएस)| सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में तेज रफ्तार बाइक ने पहले राह चलते एक युवक को टक्कर मारी और फिर बाइक सवार ने घायल युवक को बुरी तरीके से पीटा। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने घटना का संज्ञान लिया। बाइक सवार युवक को पकड़ कर जेल के सलाखों के पीछे डाल दिया गया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था। वीडियो में लोनी इलाके में एक तेज रफ्तार बाइक से आते बाइक सवार ने राह चलते एक युवक को टक्कर मार दी। टक्कर में राह चलता युवक बुरी तरीके से घायल हो गया और सड़क पर गिर गया। इसके बाद बाइक सवार ने उसे लात-घूसों से पीटा। बीच-बचाव करने आए कुछ लोगों के साथ भी उसने मारपीट की और फरार हो गया।
सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो को संज्ञान में लेते हुए पुलिस ने युवक की तलाश की। आरोपी युवक अजय सिंह उर्फ गोविन्दा पुत्र जसपाल, निवासी न्यू विकास नगर, अम्बेडकर स्कूल के पास, थाना लोनी, गाजियाबाद को थाना लोनी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story