भारत
लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत, आज साधारण ब्लॉक अध्यक्ष पार्टी अध्यक्ष बन गया: मल्लिकार्जुन खड़गे
jantaserishta.com
25 Feb 2023 2:13 PM IST

x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्यक्ति, जो कभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था, आज राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष बन गया। छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर में कांग्रेस का 85वां पूर्ण अधिवेशन जारी है। शनिवार को अधिवेशन के दूसरे दिन के कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने अधिवेशन को संबोधित किया।
इससे पहले महाधिवेशन के दूसरे दिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तिरंगा फहराया। साथ ही इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका भी पहुंचे हैं। इस मौके पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने संघर्ष की मशाल जलाई और असंभव को संभव किया।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, यह केवल कांग्रेस में ही संभव है कि एक साधारण व्यक्ति जो कभी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष था,आज भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का अध्यक्ष निर्वाचित हो गया। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा सबूत है।
उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की तारीफ करते हुए कहा कि देशभर में चारों ओर फैले इस नफरत के माहौल के बीच राहुल गांधी ने पदयात्रा निकालकर संघर्ष की एक नई मशाल भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से देश में जलाई। जिसकी रोशनी कन्याकुमारी से कश्मीर तक फैल गई। राहुल गांधी ने न धूप की, ना बारिश की परवाह की, न धूल के बवंडर की चिंता की और न बर्फ की परवाह की वो यात्रा में पैदल चलते रहे। राहुल गांधी ने देशभर में अपनी भारत जोड़ो यात्रा निकाली। भारत की आत्मा में कांग्रेस पार्टी बसी हुई है और कांग्रेस देशवासियों का दर्द समझती है।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि नोटबंदी एक ऐतिहासिक बेवकूफी थी। मौजूदा सरकार आकाश, धरती और पाताल, देश की सभी चीजें बेच रही है। देश के प्रजातंत्र को विखंडित करने का षड्यंत्र हो रहा है, इसके खिलाफ आंदोलन करना होगा। इसके लिए देश के लिए कांग्रेस का ध्येय है 'सेवा, संघर्ष और बलिदान,सबसे पहले हिंदुस्तान।
Tagsमल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेसकांग्रेस अध्यक्षनवा रायपुरकांग्रेस अधिवेशनMallikarjun KhargeCongressCongress PresidentNawa RaipurCongress session
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





