भारत

तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, धुर विरोधी पार्टियों के गठबंधन की अटकलें

jantaserishta.com
6 May 2026 8:49 PM IST
तमिलनाडु की राजनीति से जुड़ी सबसे बड़ी खबर, धुर विरोधी पार्टियों के गठबंधन की अटकलें
x
देखें वीडियो.

नई दिल्ली: तमिलनाडु से बड़ी खबर है. नई सरकार के गठन को लेकर गहमागहमी जारी है. इस बीच राज्य में डीएमके और एआईएडीएमके जैसी धुर विरोधी पार्टियों के गठबंधन की अटकलें लग रही हैं.

इससे पहले टीवीके प्रमुख विजय ने लोकभवन में राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था. विजय ने राज्यपाल को 112 विधायकों का समर्थन पत्र सौंपा था. लेकिन राज्यपाल ने 118 विधायकों के समर्थन पत्र की मांग की, जिस पर विजय ने और समय मांगा.
बता दें कि तमिलनाडु चुनाव में टीवीके 107 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी. लेकिन बहुमत के 118 विधायकों के आंकड़े को पार नहीं कर सकी. 234 सदस्यीय तमिलनाडु की विधानसभा में टीवीके को 108 सीटें मिली हैं. विजय दो सीटों पर जीते हैं तो उनके एक सीट छोड़ते ही संख्याबल 107 रह जाएगी.
इससे पहले खबर थी कि विजय सात मई को शपथ लेंगे. उन्हें कांग्रेस का भी समर्थन मिला हुआ है. लेकिन सरकार बनाने के लिए पर्याप्त 118 संख्याबल नहीं होने से मामला फंसता नजर आ रहा है. ऐसे में शपथ ग्रहण के टलने के आसार हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story