भारत

कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में : CM हिमंत बिस्वा सरमा

Nilmani Pal
31 July 2022 10:01 AM GMT
कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में : CM हिमंत बिस्वा सरमा
x

दिल्ली। झारखंड के विधायक कुमार जयमंगल सिंह के आरोपों पर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बड़े से बड़े नेता मेरे संपर्क में हैं। राजनीति की बात नहीं है लेकिन जब एक व्यक्ति 22 साल एक पार्टी में रहता है तो संपर्क तो बनते ही हैं। इसके लिए FIR दर्ज़ करना, पता नहीं कांग्रेस को क्या हो गया है?

ये है मामला

आज झारखंड के बेरमो से कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह ने बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायकों को झारखंड की मौजूदा सरकार गिराने के बदले 10 करोड़ रुपए और नई सरकार में मंत्री पद का ऑफर दिया गया था। यह ऑफर असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा के कहने पर दिया जा रहा है, जो बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के कहने पर यह सब कर रहे हैं।

Next Story