भारत

सबसे बड़ी न्यायिक अधिकारी जज के घर चोरी, चोरों की हिम्मत से पुलिस विभाग में हड़कंप

jantaserishta.com
10 Jan 2022 1:13 PM IST
सबसे बड़ी न्यायिक अधिकारी जज के घर चोरी, चोरों की हिम्मत से पुलिस विभाग में हड़कंप
x
जानिए पूरा मामला।

अशोकनगरः मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में चोरों के हौसलें इतने बढ़ गए हैं कि जिले के सबसे बड़ी न्यायिक अधिकारी के घर पर ही हाथ साफ कर दिया. दरअसल चोर जिला जज सविता दुबे के सरकारी बंगले से चंदन का पेड़ काटकर ले गए. चोरों की हिम्मत देखिए कि वह पेड़ का तना तो अपने साथ ले गए लेकिन पेड़ का झाड़ पुलिस का मुंह चिढ़ाने के लिए वहीं छोड़ गए.

दरअसल बीती रात चोरों ने अशोकनगर में कोतवाली और कलेक्ट्रेट के पास ईसागढ़ रोड पर स्थित जिला एवं सत्र न्यायाधीश सविता दुबे के बंगले से चंदन का पेड़ काट लिया. घटना की सूचना पर एडिश्नल एसपी सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटना की जानकारी. पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है. वहीं इतने बड़े अधिकारी के घर चोरी से पुलिस महकमे में हड़कंप का माहौल है.
माना जा रहा है कि चोरों ने रात में लगभग 3-4 बजे के करीब चोरी की घटना को अंजाम दिया है. हैरानी इस बात की है कि चंदन का पेड़ जिला जज के बंगले के दरवाजे के पास ही था और चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से इस पेड़ को काटा कि ना सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मियों को ही पता चला. काटे गए पेड़ की कीमत करीब एक लाख रुपए आंकी जा रही है. साथ ही चोरों ने बंगले की चारदीवारी के पार कैसे पड़े के तने को पहुंचाया, ये भी हैरान करने वाला है.
जिला जज के बंगले में हुई चोरी ने सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story