
x
फैली सनसनी.
बालोतरा: राजस्थान के बालोतरा जिले के सिवाना में लापता युवक का कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई. कंकाल से करीब डेढ़ सौ मीटर दूर युवक के हाथ का पंजा कटा हुआ मिला है. युवक करीब 7 दिन पहले बाजार से कुछ सामान खरीदने के लिए निकला था. लेकिन, वापस नहीं लौटा. पूरा घटनाक्रम सिवाना थाना इलाके के तेलवाड़ा का है. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.
जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी कि किसी इंसान के हाथ का पंजा सुनसान जगह पर मिला है. थानाधिकारी चंद्रवीर सिंह के अनुसार हाथ के पंजे के आधार पर पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च अभियान चलाया. करीब 150 मीटर की दूरी पर एक मानव कंकाल मिला. जो पूरी तरह से क्षत विक्षत स्थिति में था. पुलिस ने मौके पर टीमों को बुलाकर आवश्यक साक्ष्य जुटाए और मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू की. पुलिस ने मृतक की पहचान 30 साल के बूटाराम निवासी ऐलाना जालौर के रूप में की है. युवक करीब 7 दिन पहले बाजार से सामान लेने के लिए निकला था. जो वापस घर नहीं लौटा. युवक के पिता ने जालौर के विशनगढ़ थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी.
सिवाना थानाधिकारी चंद्रवीर सिंह के मुताबिक पूरे घटनाक्रम की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी गई है. परिजनों के पहुंचने के बाद उनकी रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द किया जाएगा.
पुलिस ने अनुसार 30 वर्षीय बूटाराम 21 दिसंबर को बाजार से सामान लेने के लिए घर से निकला था. लेकिन, वापस घर नहीं लौटा. परिजनों ने रिश्तेदारों से लेकर हर कहीं उसकी तलाश की. लेकिन, उसका कोई सुराग नहीं मिला. जिसके बाद परिजनों ने विशनगढ़ थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई. पुलिस के मुताबिक युवक शादीशुदा था और उसके एक 4 साल की बेटी है. बूटाराम मानसिक रूप से बीमार था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





