भारत
500 रुपया कर्ज नहीं चुकाया, भिखारी ने की कर्जदार की दो साल की बेटी की हत्या
jantaserishta.com
12 Jan 2023 2:27 PM IST

x
मचा कोहराम.
भावनगर (सौराष्ट्र) (आईएएनएस)| पांच सौ रुपये कर्ज न चुकाने पर एक भिखारी ने अपने पड़ोसी की दो साल की बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। नीलामबाग पुलिस ने 62 वर्षीय छगन परमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। कांताबेन चारोलिया द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार उनकी बेटी सोनल 26 दिसंबर को लापता हो गई थी। सीसीटीवी कैमरे को खंगालने के दौरान बच्ची को ले जाते हुए छगन मिला। दोनों परिवार फुटपाथ पर रहते हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी से बच्ची के बारे में पूछताछ की।
पूछताछ के दौरान छगन ने पुलिस को बताया कि उसने कुछ साल पहले बच्ची की मां कांताबेन को 5 हजार रुपये उधार दिए थे। उसने 4500 रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि नहीं चुका रही थी, इसके लिए दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इसलिए बदला लेने के लिए उसने सोनल का अपहरण कर लिया। उसे नई बंदर रोड के पास एक सुनसान जगह पर ले गया और प्लास्टिक की रस्सी से उसका गला घोंटकर हत्या कर दी व शव को झाड़ियों में फेंक दिया।
बुधवार को शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। आरोपी को हिरासत में लिया गया है।
Tagsभिखारीहत्याक्राइमभावनगरसौराष्ट्र500 rupeesbeggarcrime newscrimeneelambagh policebhavnagarsaurashtra
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





