भारत

लद्दाख की खूबसूरती आपको बना देगी दीवाना, IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से करें बुकिंग, जानें पैकेज के बारे में

jantaserishta.com
19 May 2022 10:26 AM IST
लद्दाख की खूबसूरती आपको बना देगी दीवाना, IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट से करें बुकिंग, जानें पैकेज के बारे में
x

Indian Railways, IRCTC Leh-Ladakh Package: भीषण गर्मी से दूर अगर आप परिवार के साथ लद्दाख की पहाड़ियों में घूमने जाना चाहते हैं तो IRCTC आपके लिए लेकर आया है शानदार हवाई पैकेज. IRCTC मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख एक्स बेंगलुरु टूर पैकेज के तहत आपको लद्दाख घूमने का मौका दे रहा है.

IRCTC मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख: कब से शुरू हो रहा है ये टूर?
IRCTC मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख एक्स बेंगलुरु पैकेज की शुरुआत 5 जुलाई को बेंगलुरु से होगी. वहीं, 11 जुलाई 2022 को खत्म हो जाएगा. ये पैकेज 6 रात-7 दिनों का होगा.
IRCTC मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख टूर के दौरान मिलेंगी कौन सी सुविधाएं?
IRCTC इस पैकेज के तहत यात्रियों को खाने-पीने की सुविधा देगा. इस पूरे टूर के दौरान यात्रियों को ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर IRCTC की ओर से दिया जाएगा. साथ ही आपके रहने की व्यवस्था भी IRCTC की ओर से ही की जाएगी.
IRCTC मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख टूर: इन खूबसूरत स्थानों का कराया जाएगा भ्रमण?
IRCTC के मैग्नीफिसेंट लेह लद्दाख एक्स बेंगलुरु पैकेज के तहत यात्रियों को लेह, शाम घाटी, नुब्रा, पैंगोंग और टर्टुकी के दर्शन कराए जाएंगे.
कितना होगा पैकेज का किराया?
इसमें आपको तीन लोगों के लिए बुकिंग कराने पर प्रति व्यक्ति 44,760 रुपये देने होंगे. वहीं, दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति 45,370 रुपये किराया है. इस पैकेज के लिए एक व्यक्ति से 50,310 रुपये किराया लिया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए आप IRCTC की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं.
किस तरह कराएं बुकिंग?
इस पैकेज के तहत अगर आप लेह लद्दाख घूमना चाहते हैं, तो आप आसानी से आईआरसीटीसी की वेबसाइट से बुकिंग करा सकते हैं. इसके लिए आपको वेबसाइट www.irctctourism.com पर विजिट करना होगा.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story