भारत

दरिंदे ने बकरी के साथ किया बलात्कार, फिर कर दिया MURDER...

Shantanu Roy
29 Oct 2024 7:59 PM IST
दरिंदे ने बकरी के साथ किया बलात्कार, फिर कर दिया MURDER...
x
आरोपी गिरफ्तार
Mainpuri. मैनपुरी। उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में बकरी के साथ रेप का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आने के बाद इलाके में सनसनी मच गई। बेजुबान जानवर भी दरिंदगी का शिकार बन रहे हैं। इस प्रकार के मामले को लेकर सोशल मीडिया पर आरोपी के खिलाफ सुर तेज हो गए। दरअसल, कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर में एक बकरी पालने वाले व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि उसकी बकरी के साथ रेप किया गया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। शिकायत के आधार पर केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी युवक मनु सागर को अरेस्ट कर लिया है। आजाद नगर इलाके में एक बकरी के साथ रेप और उसके बाद गला दबाकर हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

आरोप ई-रिक्शा चालक मनु सागर पर लगा। इस मामले में पुलिस ने मनु सागर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, मृतक बकरी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मनु सागर को लेकर दावा किया जा रहा है कि वह नशेरी है। नशे की हालत में उसने बकरी के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर दी। मनु सागर के खिलाफ रेप का आरोप पहले भी लगा है। उस पर उसकी मां के साथ ही रेप का आरोप लगा था। इसके बाद उसने एक महिला पुलिसकर्मी के साथ भी छेड़छाड़ करने की कोशिश की थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मृत बकरी का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

मनु सागर की अश्लील हरकतों के चलते आरोपी की मां और अंधे पिता किसी आश्रम में अपना जीवन काट रहे हैं। आरोप है कि एक महिला पुलिसकर्मी के साथ युवक ने दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। इस मामले में उसे गिरफ्तार किया गया था। आरोपी इस मामले में डेढ़ साल की सजा काट चुका है। बकरी के मालिक शेर सिंह ने आरोप लगाया कि उसके साथ गलत हुआ है। हमने घटना होते नहीं देखा, लेकिन उसके साथ रेप किया गया। इसके बाद उसे मार दिया गया। उदास शेर सिंह ने कहा कि हमारी बकरी तीन माह की प्रेग्नेंट थी। उसके साथ मनु ने ठीक नहीं किया। उनकी शिकायत के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है।
Next Story