भारत

आ गई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी, दुल्हन को लेने निकले बाराती

jantaserishta.com
12 July 2024 4:50 PM IST
आ गई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी की शुभ घड़ी, दुल्हन को लेने निकले बाराती
x
देखें वीडियो.

मुंबई: 12 जुलाई, ये वो दिन है जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट जन्मों जन्मांतर के बंधन में बंधेंगे. जामगनर से शुरू हुए कपल के प्री-वेडिंग फंक्शंस की महीनों तक धूम रही. अब दोनों शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. शुक्रवार को मुंबई स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में अनंत-राधिका की शाही शादी होगी.

ग्रैंड स्केल पर हो रही इस वेडिंग में देश-विदेश के वीवीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे. शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. एंटीलिया दुल्हन की तरह सजकर तैयार है. अनंत-राधिका की शादी के फंक्शन 14 जुलाई तक चलेंगे. कर्दाशियां सिस्टर्स समेत कई हॉलीवुड और इंटरनेशनल सेलेब्रिटी साल की सबसे बड़ी शादी के गवाह बनेंगे.
दूल्हे राजा अनंत अंबानी अपनी दुल्हन राधिका को लेने एंटीलिया से वेडिंग वेन्यू जियो वर्ल्ड सेंटर निकल चुके हैं. फूलों की चादर से सजी अनंत की कार मेन अट्रैक्शन रही. ढोल नगाड़ों की गूंज के साथ अनंत एंटीलिया से रवाना हुए.
अनंत की शादी के लिए मेहमानों का वेडिंग वेन्यू (जियो वर्ल्ड सेंटर) में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है. एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी और जाह्नवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया जश्न में शामिल होने पहुंचे. दोनों रेड वाइब्रेंट कुर्ते में हैंडसम लगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story