भारत

बालू माफियाओं का दुस्साहस, पुलिसकर्मी को चलती गाड़ी से फेंका

jantaserishta.com
6 Sept 2022 6:09 PM IST
बालू माफियाओं का दुस्साहस, पुलिसकर्मी को चलती गाड़ी से फेंका
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

मचा हड़कंप।
हाजीपुर: बिहार में बालूमाफियाओं की करतूत एक बार फिर से सामने आयी है। सूबे के वैशाली जिले में रेड करने आयी पुलिस पर माफियाओं ने हमला कर दिया। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर रेड मारने गई थी। अपराधियों ने दरोगा को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। जिससे दरोगा को गंभीर चोट आयी है। पुलिस पर हमले के बाद मौके पर मौजूद सभी अपराधी फरार हो गए। वहीं पुलिस ने एक बालू लड़ा ट्रैक्टर जब्त किया है।
बालू माफियाओं ने मौके पर मौजूद सदर एसडीपीओ को गाड़ी से रौंदने का भी प्रयास किया। सदर एसडीपीओ राघव दयाल की बाल-बाल जान बच गई। अपराधियों ने दरोगा को चलती गाड़ी से नीचे फेंक दिया। पुलिस घटना स्थल पर अपराधियों की बालू से भरी ट्राली को रोकने का प्रयास कर रही थी।
पुलिस ने छापेमारी करके 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चलती गाड़ी से फेंके गए पुलिसकर्मी के बयान पर नगर थाने में नामजद बालू माफियाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के गौसपुर इजरा निवासी जितेंद्र राय और वैशाली थाना क्षेत्र के रहीमापुर निवासी चंदन कुमार राय को गिरफ्तार किया है।
पुलिस स्रोतों ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर नगर थाना पुलिस ने बालूमाफियाओं पर छापेमारी की। पुलिस टीम का नेतृत्व एसडीपीओ राघव दयाल कर रहे थे। पुलिस को देखते ही घटनास्थल से कुछ अपराधी फरार हो गए। वहीं कुछ अपराधियों ने पुलिस पर हमला बोल दिया। एएसआई प्रमोद सिंह ने बताया कि जब वे ट्रैक्टर को रोकने चले तो अपराधियों ने उन्हें चलते ट्रैक्टर से धकेल दिया जिससे उन्हें कई गंभीर चोटें आयी हैं। पुलिस पूरे मामले में छापेमारी कर अपराधियों को गिरफ्तार कर रही है।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story