भारत

अपराधियों का दुस्साहस चरम पर, एजेंसी में घुसकर की ये वारदात

jantaserishta.com
25 Aug 2022 10:00 AM IST
अपराधियों का दुस्साहस चरम पर, एजेंसी में घुसकर की ये वारदात
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

पटना: बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। राजधानी पटना में अपराधियों ने सरसों तेल (स्कूटर ब्रांड) की एजेंसी में घुसकर नौ लाख रुपये लूट लिए। वारदात मंगलवार शाम परसा बाजार थाना इलाके के इतवारपुर लालू पथ इलाके में हुई। लुटेरों ने तेल एजेंसी से 9 लाख 19 हजार रुपये की लूट की। पीड़ित व्यवसायी सूर्यदयाल कुमार ने बताया कि बाइक सवार पांच अपराधी एकाएक तेल एजेंसी के दफ्तर में घुस गए। उस वक्त वहां चार कर्मचारी मौजूद थे। अपराधियों ने सभी को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। फिर ऑफिस में रखे रुपये को बैग में भरकर सभी सिपारा की ओर भाग निकले।

इस घटना के बाद तेल एजेंसी के कर्मियों ने परसा थाने की पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने इस वारदात की छानबीन। थानेदार मासूक अली ने बताया कि लुटेरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही लुटेरे पकड़े जाएंगे। हेलमेट और गमछा से लुटेरों ने चहेरा ढक रखा था लूटपाट करने वाले अपराधियों ने हेलमेट और मुंह पर गमछा बांध रखा था। लूटेरों की उम्र 25 से 30 साल के बीच थी। दुकानदार ने बताया कि उन्हें अपने किसी कर्मी पर शक नहीं है। उनके सारे कर्मी 15 से 20 साल पुराने हैं। एजेंसी के अलावा सरसों का तेल की पैकिंग और हॉलसेल का भी काम भी यहां किया जाता था।
जिस तरीके से इस घटना को अंजाम दिया गया उससे यह साफ है कि लुटेरों ने पहले से तेल एजेंसी के दफ्तर की रेकी कर रखी थी। लुटेरे सीधे उस कमरे में गए जहां नकद रुपये रखे थे। साफ है कि लुटेरों को पता था कि कैश कहां रखा जाता है। पुलिस ने छानबीन के दौरान एजेंसी के कुछ कर्मियों से पूछताछ की है। इस घटना के आधे घंटे पहले ही एजेंसी मालिक सूर्यदयाल वहां से निकले थे। कर्मियों ने उन्हें लूटपाट की खबर दी। एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे में लुटेरों की तस्वीर कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज के जरिए ही पुलिस पांचों अपराधियों की पहचान करने में जुट गयी है।

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story