भारत
तनावपूर्ण माहौल है...लड़का शिवलिंग के पास पहुंचा, और फिर...एक्शन में पुलिस
jantaserishta.com
5 May 2025 11:03 AM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
गिरफ्तारी भी हुई.
पुणे: पुणे के मुलशी तालुका में स्थित एक गांव में शिवलिंग के कथित अपमान की घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया है. पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के को हिरासत में ले लिया है और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दोनों पक्षों को ध्यान में रखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है.
घटना के बाद शनिवार को हिंदू समुदाय के लोगों पौड में विरोध मार्च निकाला. इसके बाद आज विरोध स्वरूप मुलशी तालुका में पूर्ण बंद का आह्वान किया गया है. वहीं, कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने पौड और मुलशी तालुका के अन्य संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया है.
पुलिस ने बताया कि मुलशी तालुका में शुक्रवार को पौड़ गांव में शिवलिंग के कथित अपमान को लेकर शिकायत मिली थी. शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है और नाबालिग आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी.
शुक्रवार को पौड गांव में घटी कथित घटना से स्थानीय लोगों में गुस्सा भड़क गया और उन्होंने इस कृत्य की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया. पौड पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक संतोष गिरिगोसावी ने कहा, 'मंदिर के सीसीटीवी फुटेज में 16 वर्षीय किशोर को स्थानीय देवता की मूर्ति को अपवित्र करते हुए दिखाया गया है और जब स्थानीय लोगों ने परिवार से संपर्क किया तो उन्हें उदासीनता का सामना करना पड़ा.'
उन्होंने कहा कि लड़के के पिता ने कथित तौर पर धमकी भरी भाषा का प्रयोग किया, जिसके कारण उन्हें पुलिस से संपर्क करना पड़ा. इसके अलावा घटना के बाद लावले, घोटावडे और पिरंगुट समेत आस-पास के गांवों के लोगों एक बैठक में बढ़ते तनाव के बीच स्थानीय मस्जिदों में बाहरी लोगों की एंट्री प्रतिबंधित कर दी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





