
x
पटना: लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच गया है। अब महज दो चरण बाकी हैं। ऐसे में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी और तेज हो गई है। आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है। कोई भी पक्ष आरोप लगाने का मौका नहीं चूक रहा है।
राजद के नेता तेजस्वी यादव के सरकार में आते ही फटाफट-फटाफट नौकरी देने के बयान पर जदयू ने शुक्रवार को पलटवार किया। जदयू के प्रवक्ता और बिहार के पूर्व मंत्री नीरज कुमार ने कहा कि एनडीए के पक्ष में माहौल चकाचक है, एनडीए ने जनधन खाता फटाफट-फटाफट खोला है।
उन्होंने तेजस्वी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा, "एनडीए के पक्ष में माहौल है चकाचक-चकाचक-चकाचक, आपका परिवार जो राजनीतिक जमींदार है, वह नौकरी के नाम पर जमीन लेता रहा लपालप-लपालप-लपालप। 2019 में जनता ने आपको कर दिया था, राजनीतिक रूप से सफाचट-सफाचट-सफाचट, एनडीए ने जनधन खाता खोला फटाफट फटाफट।"
तेजस्वी यादव ने इंडी गठबंधन के पक्ष में माहौल बताते हुए कहा था, "हर जाति और हर धर्म के लोग मेरी सभा में आ रहे हैं। इस बार इंडी गठबंधन को लेकर माहौल टनाटन है। सरकार आते ही लोगों को नौकरी मिलेगी फटाफट- फटाफट। महिलाओं के खाते में 1 लाख रुपए जाएगा खटाखट-खटाखट। बीजेपी होगी इस बार सफाचट-सफाचट और सफाचट। इंडी गठबंधन को वोट पड़े ठकाठक-ठकाठक।"
इस दौरान उन्होंने दावा किया था कि हमारा गठबंधन 300 का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि आज का मुद्दा बेरोजगारी है। मैं कहता हूं कि तुम मुझे वोट दो मैं तुम्हें नौकरी दूंगा। उन्होंने कहा कि लोग नौकरी को लेकर हमारे समर्थन में हैं। सभाओं में भी खूब भीड़ जुट रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





