आश्रम को बना रखा था अय्याशी का अड्डा, महिला का बलात्कार करने वाला महंत अरेस्ट

यूपी। मैनपुरी के कुरावली में दवा लेने पहुंची महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी महंत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गुरुवार को कुरावली प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह चौहान ने आरोपित महंत अजयदास को शरीफपुर से प्रेमपुरा जाने वाले मार्ग की पुलिया के निकट से गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। अब पुलिस उसके अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है।
औंछा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने 15 दिन पूर्व क्षेत्र के गांव प्रेमपुरा स्थित एक आश्रम के महंत अजयदास के खिलाफ दुष्कर्म करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि महंत ने उसे अपने आश्रम पर बुलाया और अपने कक्ष में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके अश्लील वीडियो बनाए। जब उसने विरोध किया तो उसके पुत्र को मारने की धमकी देकर उससे खाली कागज पर हस्ताक्षर करा लिए गए।
महिला द्वारा महंत के भाई आनंद नंदन महाराज और उसके गनर एटा के थरौली निवासी अनीस उर्फ सचिन यादव पर धमकाने का भी आरोप लगाया था। शिकायत पर जब पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो पीड़िता ने न्यायालय के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी। गुरुवार को पुलिस ने आरोपित महंत अजयदास को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।





