भारत
दिवंगत मुलायम सिंह की अस्थियां आज हरिद्वार में की जाएंगी विसर्जित
jantaserishta.com
17 Oct 2022 9:59 AM IST

x
इटावा (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव की अस्थियां सोमवार को हरिद्वार के चौधरी चरण सिंह वीआईपी घाट पर गंगा में विसर्जित की जाएंगी। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव परिवार के अन्य सदस्यों के साथ विशेष विमान से हरिद्वार जाएंगे।
अखिलेश और उनके चाचा शिवपाल यादव ने सैफई के समाधि स्थल से अस्थियां एकत्र की हैं।
उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव ने 10 अक्टूबर को अंतिम सांस ली।
उनका अंतिम संस्कार 11 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव इटावा के सैफई में किया गया था। परिवार द्वारा 21 अक्टूबर को सैफई में हवन किया जाएगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





