भारत

कारीगर ने प्लांट किया था बम, प्यार पाने में नाकाम होने पर रची थी धमाके की साजिश

Nilmani Pal
20 March 2024 1:37 AM GMT
कारीगर ने प्लांट किया था बम, प्यार पाने में नाकाम होने पर रची थी धमाके की साजिश
x
पढ़े पूरी खबर

यूपी। आगरा में वायु विहार मार्ग (जगदीशपुरा) पर पेट्रोल पंप और रेलवे फाटक के निकट बम धमाके की साजिश रची गई थी। मार्बल के बाक्स में बम बनाकर एक खोखे के नीचे रखा गया। खोखा संचालक की सूचना पर पुलिस पहुंची। रास्ता बंद करा दिया। बम निरोधक दस्ते ने बम को निष्क्रिय कराया। पुलिस ने चंद घंटे में बम रखने वाले गया प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। एकतरफा प्यार में उसने बम लगाया था। घटना सुबह करीब 11 बजे की है। वायु विहार मार्ग स्थित रेलवे फाटक नंबर आठ के पास पेट्रोल पंप है। चंद कदम की दूरी पर मैक्रो माइंड स्कूल है। पंप के बराबर में ही लकड़ी का खोखा है। बिज्जो उसमें सिगरेट, गुटखा बेचता है। उसके बेटे जीवन ने 112 नंबर पर पुलिस को फोन कर बताया कि खोखे के नीचे सोमवार दोपहर से बम रखा है। उसमें धुंआ भी निकला था। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि खोखे के नीचे मार्बल का बॉक्स रखा है। उसमें से दो तार निकल रहे हैं। तार कंडेंसर से जुड़े हैं।

जानकारी पर एसीपी लोहामंडी मयंक तिवारी मौके पर आ गए। बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। एहतियान पुलिस ने रास्ता और पंप बंद करा दिया। लोगों को खोखे से 100 मीटर दूर कर दिया। बम निरोधक दस्ते से आकर जांच शुरू की। स्कैनर में विस्फोटक स्कैन नहीं होने पर बम निरोधक दस्ता बम को सुरक्षित तरीके से बिचपुरी क्षेत्र ले गया। वहां जेसीबी से गड्डा खोदकर उसमें दबा दिया। सर्किट बनाकर धमाका कराया। बम निष्क्रिय होने के बाद केमिकल फोरेंसिक जांच को भेजा गया। एसीपी लोहामडी ने बताया कि मौके पर गंधक की बू आ रही थी। गंधक का प्रयोग देसी पटाखे बनाने में किया जाता है।

सीसीटीवी कैमरे एक बार फिर पुलिस के लिए मददगार साबित हुए। वायु विहार मार्ग पर खोखे के नीचे बम लगाने वाला चंद घंटे में पकड़ गया। एकतरफा प्यार में सिरफिरे ने बम लगाया था। बम बनाने का तरीका यू ट्यूब से सीखा था। वह पत्थर कारीगर है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय ने बताया कि बम किसने रखा था यह पता लगाने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में एक संदिग्ध कैद हुआ। वह रविवार की रात खोखे के नीचे कुछ रख रहा था। पुलिस ने फुटेज को जूम करके देखा। आरोपित का चेहरा पुलिस को मिल गया। आरोपित की फोटो इलाके में सभी को दिखाई। खोखे के मालिक और उसके बच्चों ने भी फोटो देखी। फोटो की पहचान कलवारी स्थित पेट्रांप पंप के पास रहने वाले गया प्रसाद के रूप में हुई। पुलिस ने गया प्रसाद को पकड़ लिया। वह मंगलवार को भी खोखे के पास आया था। वह इस बात से परेशान था कि बम अभी तक फटा क्यों नहीं। गया प्रसाद 44 साल का है। उसने पूछताछ में बताया कि खोखा संचालक के परिवार की एक युवती से वह प्रेम करता था। कई बार युवती से बात करने का प्रयास किया। युवती ने उसकी बेइज्जती कर दी। उसकी शादी हो गई। उसने उसी परिवार की दूसरी युवती को प्रेम जाल में फंसाने का प्रयास किया। यहां भी बात नहीं बनी।


Next Story