विधायक के गनरों की दबंगई, बोले- सारी हेकड़ी दो मिनट में भुला देंगे

विधानसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले ही यूपी के आगरा में विधायक के गनरों की दबंगई देखने को मिली। छटीकरा थाना क्षेत्र जैंत के अंतर्गत स्टेट बैंक चौराहा वृंदावन रोड छटीकरा पर नो एंट्री के दौरान एक विधायक की गाड़ी में सवार गनरों ने बैरियर हटाते हुए ट्रैफिक पुलिस से अभद्रता की। यही नहीं वे जबरन गाड़ी निकाल ले गए। शनिवार को यातायात-थाना जैंत पुलिस कर्मी बेरियर पर तैनात थे। बताते हैं कि तभी एक विधायक लिखी गाड़ी आकर रुकी। उसमें से उतरे गनरों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों से रोड पर लगे बैरियरों को हटाने को कहा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





