भारत

हिमालय पर तैनात चीनी सैनिकों की निकली हेकड़ी, जान पर आई आफत, करना पड़ रहा ये काम

jantaserishta.com
6 Jun 2021 5:10 PM IST
हिमालय पर तैनात चीनी सैनिकों की निकली हेकड़ी, जान पर आई आफत, करना पड़ रहा ये काम
x

फाइल फोटो 

भारत-चीन सीमा पर स्थित हिमालय पर तैनात चीनी सैनिकों को अपनी जान के लाले पड़े हुए हैं. हिमालय की सर्द ठंड को सहन करना चीनी सैनिकों के लिए मुश्किल हो रखा है. यही कारण है कि एक साल के भीतर चीन को अपने लगभग सभी सैनिक बदलने पड़े हैं और पुराने सैनिकों की जगह नए सैनिकों की तैनाती की है.

एक सरकारी अधिकारी ने इंडिया टुडे को बताया है कि चीन ने पिछले साल LAC लद्दाख क्षेत्र में लगभग 50 हजार सैनिकों की तैनाती की थी मगर चीनी सैनिक वहां का मौसम नहीं झेल पा रहे हैं इस कारण चीन को अपने सैनिकों में से लगभग 90 प्रतिशत सैनिक बदलने पड़े हैं.
सूत्र ने बताया है कि चीन ने अब नए सैनिकों की तैनाती है कि जिन्हें आसपास के ही दूसरे क्षेत्रों से लाया जा रहा है. खराब मौसम ने चीनी सैनिकों की हालत खराब कर दी है. हालांकि भारत भी हर साल अपने सैनिक बदलता है लेकिन भारत इतने बड़े स्तर पर नहीं बदलता है.
भारत लगभग 40 से 50 प्रतिशत के स्तर पर अपने सैनिकों की बदली करता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि दो साल लद्दाख क्षेत्र में तैनाती अनिवार्य होती है.
आपको बता दें कि इससे पहले इंडिया टुडे ने भी एक्सक्लूसिव सैटेलाइट तस्वीरों की मदद से बताया था कि बहुत सी टकराव वाली जगहों पर चीन ने अपने सैनिक हटाए नहीं हैं बल्कि वहां पर गतिविधियां हुई हैं. और कुछ जगहों पर कुछ बदलाव भी हुए हैं.
आपको बता दें कि दोनों देशों ने गलवान घाटी मामले को बातचीत से सुलझा लिया है और बाकी जगहों के टकराव को भी बातचीत से सुलझाने की कोशिश की जा रही है. पिछले साल मार्च-अप्रैल में जब टकराव की स्थिति बनी थी तो चीन ने करीब 50 हजार सैनिकों की तैनाती की थी. मगर एक समझौते के बाद दोनों देश की पूर्व की स्थिति पर वापस जाने के लिए तैयार हो गए हैं.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story