भारत
डबल मर्डर से थर्राया इलाका! चाकू से वार करके पत्नी-बेटे को मार डाला, अवैध संबंध के शक में बड़ी वारदात
jantaserishta.com
18 Feb 2023 11:39 AM IST

x
बेटे के सामने ही दोनों को चाकुओं से गोदा.
नई दिल्ली (आईएएनएस)| दिल्ली के शकूरपुर इलाके में एक 24 वर्षीय व्यक्ति ने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर (विवाहेतर संबंध) के शक में धारदार हथियार से अपनी पत्नी और डेढ़ साल बेटे की हत्या कर दी। शनिवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। यह घटना शुक्रवार व शनिवार की दरम्यानी रात की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के औरैया जिले के मूल निवासी ब्रिजेश के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार तड़के करीब 3 बजे सुभाष प्लेस थाने में घटना की सूचना की एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। मां और बेटे को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पूछताछ करने पर पता चला कि ब्रिजेश अपने परिवार के साथ शकूरपुर में रहकर मजदूरी का कार्य करता था। उसने अपनी 24 वर्षीय पत्नी और नवजात बेटे की धारदार हथियार से हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा, ब्रिजेश ने साल 2016 में महिला से शादी की थी, शराबी ब्रिजेश को पत्नी पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का शक था। उनका चार साल का बेटा जीवित पाया गया।
अधिकारी ने आगे कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
Tagsनेताजी सुभाष प्लेस थानादिल्लीदिल्ली न्यूज़दिल्ली पुलिसक्राइमडबल मर्डरNetaji Subhash Place Police StationDelhiDelhi NewsDelhi PoliceCrimeDouble Murder
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





