भारत

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, कारोबारी की सुरक्षा में तैनात 2 जवानों की मौत

jantaserishta.com
12 Feb 2023 9:19 AM IST
गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा इलाका, कारोबारी की सुरक्षा में तैनात 2 जवानों की मौत
x
अंधाधुंध फायरिंग में मछली कारोबारी की सुरक्षा में लगे दो सरकारी गार्ड की मौत हो गई.
रांची (आईएएनएस)| झारखंड के देवघर में शनिवार रात अपराधियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस के दो जवान मारे गए। ये दोनों जवान देवघर के व्यवसायी सुधाकर झा की सुरक्षा में तैनात थे। मुठभेड़ तब हुई, जब रात लगभग 12.30 बजे अपराधियों ने टाउन थाना क्षेत्र अंतर्गत कृष्णा टॉकीज के पास स्थित व्यवसायी के ठिकाने पर हमला बोलकर गोली-बारी की।
सुरक्षा में तैनात जवानों ने भी जवाबी फायरिंग की, लेकिन वे अपराधियों की गोलियां का निशाना बन गए।
मुठभेड़ के दौरान दोनों पक्षों के बीच तलवारें भी चलीं, जिसमें एक अपराधी घायल हो गया, जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ की खबर पाकर मौके पर पहुंचे देवघर टाउन थाना प्रभारी के.के. कुशवाहा की गाड़ी पर भी अपराधियों ने फायरिंग की।
मारे गए जवानों के नाम रवि मिश्रा और संतोष यादव हैं। दोनों झारखंड के साहिबगंज जिले के रहने वाले थे।
बताया जाता है कि व्यवसायी सुधाकर झा और पप्पू सिंह नामक एक शख्स के बीच विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले पुराने विवाद में सुधाकर झा के एक कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ था। इसके बाद उन्होंने एसपी से सुरक्षा की मांग की थी। एसपी के आदेश पर दो पुलिस जवानों को उनकी सुरक्षा के लिए प्रतिनियुक्त किया गया था।
शनिवार की देर रात हथियारों से लैस अपराधियों ने जब सुधाकर झा के घर पर हमला बोला तो सुरक्षा गाडरें को संभलने का मौका नहीं मिला। इसके बावजूद उन्होंने जवाबी फायरिंग की, लेकिन सुरक्षित मोर्चे से गोलीबारी कर रहे अपराधियों ने उन्हें ढेर कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर एसपी सुभाष चंद्र जाट, एसडीपीओ पवन कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story