सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाना पड़ा भारी, अदालत ने दिए ये निर्देश

नई दिल्ली: स्वामी ओम के साथ मिलकर सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस की नियुक्ति प्रक्रिया पर सवाल उठाने वाले मुकेश जैन की अचल संपत्ति अटैच होगी. सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने ये निर्देश दिया. सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका को बकवास और सस्ती लोकप्रियता के लिए दाखिल की गई याचिका करार देते हुए 2017 में ही खारिज कर दिया था. दोनों याचिकाकर्ताओं पर कोर्ट ने दस दस लाख रुपए जुर्माना भी लगाया था. अब तक दोनों ने जुर्माना अदा नहीं किया तो कोर्ट ने मुकेश जैन के नाम मौजूद अचल संपदा अटैच करने का निर्देश संबंधित सरकारी प्राधिकरणों को दिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





