भारत

मजदूरों के हाथ लगा प्राचीन खजाना, फिर जो हुआ...

jantaserishta.com
22 Oct 2022 9:27 AM IST
मजदूरों के हाथ लगा प्राचीन खजाना, फिर जो हुआ...
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC 

प्रदेश से लेकर देश भर में फैल गई.
श्योपुर: श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क में स्थित पालपुर किले के पास खुदाई के दौरान खजाना निकलने की बात प्रदेश से लेकर देश भर में फैल गई. बवाल मचा तो कूनो पार्क प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. तब जाकर मामला साफ हुआ. दरअसल, श्योपुर के कूनो नेशनल पार्क के अंदर 17 सितंबर को नामीबिया से लाए गए चीतों के बाड़े से थोड़ी दूरी पर स्टाफ क्वार्टर के निर्माण के लिए खुदाई चल रही थी. इसी दौरान दो दिन पहले मजदूरों को वहां कुछ सिक्के मिले.
यह खबर पार्क से बाहर होते हुए पालपुर रियासत के वंशज श्रीगोपाल देव सिंह तक पहुंची तो उन्होंने पार्क प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगा. उन्होंने कहा कि पालपुर किले में ही खुदाई की गई थी जहां से खजाना मिला है. यह किला उनके पूर्वजों का है और इसका पूरा मामला कोर्ट में चल रहा है. वन विभाग के अधिकारियों को वहां खुदाई करने का कोई अधिकार नहीं है, लेकिन उन्होंने खुदाई करके कानून का मजाक बनाया है. वहां जो भी संपत्ति मिली है उसकी कोई सूचना उन्होंने नहीं दी है.
वहीं, कूनो पार्क के अफसरों ने मामले की सूचना सेसईपुरा थाना पुलिस को दे दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने किले से दूर स्टाफ क्वार्टर के लिए हुई खुदाई के दौरान कुल 45 सिक्के बरामद किए हैं. पुलिस ने बताया कि सिक्के काफी पुरा ने हैं. 4 सिक्को पर विक्टोरिया क्वीन लिखा है,जबकि बाकी सिक्कों पर उर्दू में कुछ लिखा है.
पुलिस कार्रवाई के दौरान रियासत के वंशज को भी बुलवाया गया था. लेकिन रियासत के वंशज अभी भी संतुष्ट नहीं हैं. उनका कहना है कि खुदाई के बाद भारी मात्रा में खजाना मिला था. लेकिन कूनो के अधिकारियों और अन्य लोगों ने मौके से सब हटा दिया अब सिक्के दिखा कर लीपापोती की गई है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story