भारत
बिहार में गठबंधन टूट चुका है, कांग्रेस हर राज्य में हो रही खत्म: आचार्य प्रमोद कृष्णम
jantaserishta.com
22 Oct 2025 8:52 AM IST

x
संभल: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर जहां कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने राजद के साथ मुकाबले को 'फ्रेंडली फाइट' बताया है, वहीं कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने नेता प्रतिपक्ष के बयान पर तीखा प्रहार किया है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बिहार में कांग्रेस और राजद का गठबंधन टूट चुका है, उसमें पलीता लग चुका है। कोई भी लड़ाई फ्रेंडली नहीं होती, और जहां फ्रेंडली होती है, वहां लड़ाई नहीं होती। राहुल गांधी का यह 'फ्रेंडली फाइट' वाला फॉर्मूला पूरी तरह फेल साबित हुआ है।
उन्होंने कहा कि इसी 'फ्रेंडली फाइट' के चक्कर में कांग्रेस एक–एक कर राज्यों से मिटती चली गई। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस खत्म हुई, बिहार में खत्म हुई, ओडिशा में खत्म हुई और दिल्ली में भी कांग्रेस का नामोनिशान नहीं बचा। राहुल गांधी के इस 'फ्रेंडली फाइट' वाले कॉन्सेप्ट ने कांग्रेस को हर राज्य में कमजोर कर दिया है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साफ कहा कि बिहार में गठबंधन अब केवल नाम भर का रह गया है। उनके मुताबिक, ''असलियत यह है कि बिहार में गठबंधन टूट चुका है।'' समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के उस बयान पर भी आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि दीयों पर खर्च करने के बजाय वो पैसा गरीबों पर लगाया जाए।
आचार्य प्रमोद ने कहा कि अखिलेश यादव एक बड़े और समझदार नेता हैं, लेकिन दीपावली के दिन हिंदुओं को चर्च भेजने जैसी बात करना उनकी समझ से परे है। अगर चर्च पर इतना ही ध्यान है और उनकी आस्था है, तो वह स्वयं चर्च चले जाएं। उन्हें हिंदुओं की आस्था और भारतीय संस्कृति पर प्रहार करने का कोई अधिकार नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





