
x
Farrukhabad फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद से बुधवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां पारिवारिक जमीन विवाद में चचेरे भाइयों से हुई मारपीट की घटना को शातिरों द्वारा अलग रंग देने का प्रयास किया गया। शातिरों ने पीड़ित पक्ष को गुमराह कर बढ़ा-चढ़ा कर आरोप लगवाए और इस मामले को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह मामला थाना जहानगंज क्षेत्र का है, जहां मकान संबंधी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई थी। वहीं, क्षेत्राधिकारी मोहम्मदाबाद की जांच में पूरे मामले का पर्दाफाश हुआ। इस संबंध में पुलिस तत्काल कार्रवाई कर चुकी है।
घटना को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जांच में बालिका के बदमाशों के डर से स्कूल छोड़ने का मामला पूरी तरीके से गलत पाया गया। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन मीडिया के माध्यम से यह खबर चलाई जा रही थी, जिसमें ये आरोप लगाया जा रहा था कि एक बालिका ने बदमाशों के डर से स्कूल जाना छोड़ दिया है। इसमें छेड़खानी की घटना का भी आरोप था। इस मामले की क्षेत्राधिकारी ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो आरोप असत्य पाए गए।
दरअसल, 22 मार्च को शिवशंकर की पत्नी, सीता देवी, जो कि दानमंडी, जहानगंज की रहने वाली है, ने 112 पर एक सूचना दी और बताया कि पति ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद वो पुलिस स्टेशन आईं और पुलिस को मारपीट के संबंध में ही सूचना दी, जिसके बाद तत्काल इन लोगों का मेडिकल परीक्षण कराया गया।
वहीं, 22 मार्च को ही दूसरे पक्ष के ओम प्रकाश पर 170 बीएनएस की कार्रवाई की गई और 24 मार्च को दो अन्य अभियुक्त सतीश व उमा शंकर के विरुद्ध भी 170 बीएनएस की कार्रवाई की गई। मामले को लेकर एएसपी ने आगे बताया कि ये चारों आपस में रिश्तेदार, चाचा और भतीजे हैं। सीता देवी के पति शिवशंकर छह भाई हैं। इन सभी के बीच मकान को लेकर विवाद है। विवाद भाई और उनके बेटों के बीच का है और इसी को लेकर इन लोगों ने आपस में चाचा-भतीजे के ऊपर आरोप लगाए हैं।
वहीं, छेड़खानी का जो आरोप है, वे बाद में चाचा और सगे चचेरे भाइयों पर लगाए गए हैं। इसलिए छेड़खानी का आरोप पूरी तरह झूठा है। इन सभी के बीच में साधारण मारपीट हुई थी।
Tagsफर्रुखाबादउत्तर प्रदेश पुलिसपारिवारिक जमीन विवादमारपीटसोशल मीडिया अफवाहझूठा आरोपसीता देवीशिवशंकर170 बीएनएसजहानगंजजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





