भारत
लुटेरी दुल्हन का 'सोने के बाद वाला कांड' , ऐसे साजिश का शिकार हुआ पति
jantaserishta.com
10 April 2026 2:25 PM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक लुटेरी दुल्हन ने ऐसा कांड कर दिया कि उसने अपने ही कथित पति को सदमे में डाल दिया. दरअसल, शादी के बाद सुहागरात के दिन दुल्हन पति के सो जाने का इंतजार किया, और फिर उसके सोते ही कीमती जेवर और कैश लेकर रफूचक्कर हो गयी.
पीड़ित जब नींद से जगा तो पत्नी के न मिलने पर उसके होश उड़ गए. उसने खोजबीन की और फिर न मिलने पर पुलिस से शिकायत कर दी. पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन समेत चार के खिलाफ गंभीर धाराओ में केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है.
मामला बिसंडा थाना क्षेत्र का है. जहां के रहने वाले पीड़ित व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि वो मजदूरी करके जीवन यापन करता है, उसने आगे बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके बेटे की शादी कराने के लिए 50 हजार रुपये ले लिए थे. पैसा लेने के बाद उसने कहा कि दुल्हन फतेहपुर की है, वो लोग यहीं आ जायेंगे और यहीं शादी कराई जाएगी.
पीड़ित परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कीं, जेवर सामान आदि खरीदना शुरू हुआ. पीड़ित ने दुल्हन और अपने लिए करीब तीस हजार के कपड़े भी खरीद डाले. तीन जनवरी को दुल्हन और उसके साथ कथित भाई और मौसी आये, मेहमान इकट्ठा हुए, अगले दिन पूरे रीति रिवाजों से शादी हो गई. फिर पांच जनवरी तक सभी लोग यही रुके रहे जिसके बाद अचानक उसके साथ कांड हो गया. पीड़ित शख्स गहरी नींद में सो चुका था जब उसके बगल में सो रही दुल्हन और उसके साथ आये दोनों लोग एकाएक गायब हो गए. उसने घर मे खोजबीन की तो जेवरात और कैश भी गायब था.
शादी कराने वाले व्यक्ति के घर गया तो वो भी लापता मिला. फिर उसने सभी को फोन मिलाया तो सभी के नम्बर भी बन्द बताते रहे. ठगी होने की चिंता पर पीड़ित थाने गया, वहां सुनवाई नहीं हुई तो डिप्टी एसपी के पास गया, जिसके बाद बिसंडा थाना पुलिस ने लुटेरी दुल्हन सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. पुलिस अधिकारी मामले में जांच कर रहे हैं. SHO राममोहन राय का कहना है कि मामले में खोजबीन की जा रही है, जांच करके आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





