
प्रयागराज। कृष्णा नगर कीडगंज में रहने वाले अधिवक्ता निशू सोनकर के साथ बुधवार रात एक युवक ने बदसलूकी की। विरोध करने पर उसने मारपीट शुरू कर दी। शोर मचाने पर मोहल्ले वालों ने मिलकर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से चार प्रतिबंधित कारतूस बरामद हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस आरोपी को पकड़कर थाने ले गई। अधिवक्ता पर हमले की सूचना मिलते ही वहां वकीलों का जमावड़ा लग गया। इस मामले में इंस्पेक्टर से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन फोन पर बात नहीं हो सकी। चर्चा रही कि युवक से मिला कारतूस एके 47 का है। फिलहाल पुलिस आरोपी युवक से थाने में पूछताछ कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





