भारत
यातायात व्यवस्था सुधारने की कवायद पर प्रशासन को मिल रहा व्यापक जन-समर्थन
Shantanu Roy
3 Dec 2025 4:22 PM IST

x
ऊना। जिलाधीश ऊना जतिन लाल द्वारा शहर में यातायात व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने एवं आम नागरिकों की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे अभियान को ऊना शहर के नागरिकों तथा विभिन्न स्वयंसेवी संगठनों का व्यापक समर्थन प्राप्त हो रहा है। जिलाधीश के निर्देशानुसार प्रशासन ने हाल ही में शहर की सडक़ों के किनारे लगी अवैध रेहड़ी-फेड़ी हटाने, दुकानदारों द्वारा अनियमित रूप से घेरकर उपयोग की जा रही सडक़ को खाली करवाने तथा सडक़ किनारे खड़ी गाडिय़ों को हटाने की कार्रवाई प्रारम्भ की है। इस पहल का उद्देश्य शहर में यातायात को सुचारू बनाना, जाम की समस्या को कम करना तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है।
जिलाधीश की इस कार्रवाई को शहर के नागरिकों, व्यापारी वर्ग के जिम्मेदार प्रतिनिधियों और सामाजिक व स्वयंसेवी संगठनों ने इस कदम का जोरदार स्वागत करते हुए इसे शहर की व्यवस्था सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास बताया है। उन्होंने ने प्रशासन को आश्वस्त किया है कि वे इस अभियान में पूर्ण सहयोग देंगे तथा जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। लोग बोले…हर दिन जाम से मिली निजात, अच्छे काम में हम सब साथ। गांव अरनियाला के वरिष्ठ नागरिक संगठन के प्रधान राजेश सैनी और इंडियन एक्ससर्विस लीग ऊना के अध्यक्ष कैप्टन शक्ति चन्द ने प्रशासन इस कदम की सराहना की है। इनका कहना है कि अवैध कब्जों और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण शहर की मुख्य सडक़ों पर प्रतिदिन जाम की स्थिति बनती थी, जिससे आम जनता, स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। उन्होंने प्रशासन के इस कदम के कारण प्रभावित किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था का प्रावधान करने का सुझाव दिया है।
Tagsपंजाब न्यूज हिंदीपंजाब न्यूजपंजाब की खबरपंजाब लेटेस्ट न्यूजपंजाब क्राइमपंजाब न्यूज अपडेटपंजाब हिंदी न्यूज टुडेपंजाब हिंदीन्यूज हिंदी न्यूज पंजाबपंजाब हिंदी खबरपंजाब समाचार लाइवPunjab News HindiPunjab NewsPunjab Ki KhabarPunjab Latest NewsPunjab CrimePunjab News UpdatePunjab Hindi News TodayPunjab HindiNews Hindi News PunjabPunjab Hindi KhabarPunjab News Liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBIG NEWS OF THE DAYCRIME NEWSLATEST NEWSTODAY'S BIG NEWSTODAY'S IMPORTANT NEWSHINDI NEWSJANATA SE RISHTABIG NEWSCOUNTRY-WORLD NEWSSTATE-WISE NEWSTODAY NEWSNEWS UPDATEDAILY NEWSBREAKING NEWS
Next Story





