प्रशासन ने नहीं मानी बात, इस शख्स ने 30 साल में पहाड़ काटकर बना दी 3 KM लंबी सड़क

नई दिल्ली. कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…! इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है ओडिशा के नयागढ़ जिले के तुलुबी गांव के हरिहर बेहरा ने. तीस साल पहले हरिहर बेहरा ने प्रशासनसे पहाड़ी जंगल के जरिए एक तीन किलोमीटर की सड़क बनाने की मांग की थी, जिससे उनके गांव को मुख्य सड़क से जोड़ा जा सके. लेकिन प्रशासन ने उनकी मांग को खारिज कर दिया. हर किसी ने कहा कि यह असंभव है. हर तरफ से मिली नाकामी के बाद हरिहर बेहरा ने वो कर दिखाया, जिसकी कोई कल्पना भी नहीं कर सकता था. हरिहर बेहरा ने अपने भाई के साथ मिलकर 30 साल में पहाड़ काटकर सड़क बना दी, लेकिन इस दौरान उन्होंने अपने भाई को खो दिया.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





