
x
जांच जारी.
बेंगलुरु: गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट से गिरफ्तार की गईं कन्नड़ एक्ट्रेस रन्या राव की हिरासत में पहली तस्वीर सामने आई है. इस मामले में आर्थिक अपराध अदालत (Economic Offences Court) ने उनकी जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, जिससे उनकी कानूनी स्थिति फिलहाल अधर में लटक गई है.
डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) ने रन्या राव पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह इस साल 27 बार दुबई की यात्रा कर चुकी हैं, जो कि उनके खिलाफ संदेह को और गहरा करता है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान DRI के वकील ने कहा कि इस पूरे मामले की तह तक जाने और यह समझने के लिए कि आखिर प्रोटोकॉल का उल्लंघन कैसे हुआ और गोल्ड स्मगलिंग की साजिश कैसे रची गई, उनकी कस्टडी बेहद जरूरी है.
वहीं, रन्या राव के वकील ने DRI के इस रुख पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब एजेंसी को पहले उनसे पूछताछ करनी थी, तब उन्होंने ऐसा नहीं किया और उन्हें न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में भेज दिया गया. अब जब उन्होंने जमानत की अर्जी लगाई है, तो अचानक उनकी कस्टडी की मांग की जा रही है, जो बेहद संदेहजनक है.
रन्या राव के वकील ने यह भी बताया कि उनकी लैपटॉप पहले ही जब्त किया जा चुका है, जिसका डेटा एजेंसी के पास मौजूद है. ऐसे में दोबारा कस्टडी की जरूरत क्यों पड़ रही है, यह समझ से परे है. इस हाई-प्रोफाइल केस में अब सभी की नजरें शुक्रवार को आने वाले जमानत के फैसले पर टिकी हैं. यह मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है और रन्या की गिरफ्तारी के बाद फिल्म इंडस्ट्री में भी हलचल मची हुई है.
बता दें कि एक्ट्रेस रन्या राव पिछले रविवार शाम को दुबई से बेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंची थीं. एयरपोर्ट पर उनकी मदद के लिए पहले से ही एक पुलिस कांस्टेबल तैयार था. उसी की मदद से एक्ट्रेस ने सिक्योरिटी चेक से बच निकलने की कोशिश की, लेकिन डीआरआई की टीम उन पर पहले से ही नजर बनाए हुई थी, जिन्होंने उन्हें रोक लिया और सोने की खेप के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया.
Tagsगोल्ड स्मगलिंगबेंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्टएक्ट्रेस रन्या रावरन्या रावgold smugglingbengaluru international airportactress ranya raoranya rao
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





