भारत

खरबूजों की चोरी करने आए चोरों का कारनामा, मालकिन को मारी गोली, जानिए पूरा मामला

jantaserishta.com
17 May 2021 6:37 PM IST
खरबूजों की चोरी करने आए चोरों का कारनामा, मालकिन को मारी गोली, जानिए पूरा मामला
x
पुलिस ने इस मामले में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में कानून-व्यवस्था का खौफ बदमाशों के मन में है, ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगता. इटावा में थाना सिविल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक गांव में एक खेत में खरबूजों की चोरी करने आए अज्ञात चोरों ने खेत मालकिन पर ही गोली चला दी, जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जो आंगनवाड़ी में भी करती थी. पुलिस ने इस मामले में पंचनामा भरकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

मामला इटावा जिले में आने वाले नगला पीर गांव का है जहां सुधा नाम की महिला को फोन पर सूचना मिली कि कुछ लोग उसके खरबूजों के खेत से खरबूजे तोड़ रहे हैं. मृतक सुधा के भाई राजकुमार ने आजतक को बताया कि इसके बाद महिला तुरंत अपने पति के साथ खेत पर पहुंची, जहां चोर खरबूजे की चोरी कर रहे थे.
खेतों में छुपे अज्ञात चोरों ने महिला और उसके पति पर गोली चला दी. जिसमें से एक गोली महिला के सीने पर जाकर लग गई. इससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई. राजकुमार ने बताया है कि उसकी बहन और बहनोई को गांव के ही एक युवक ने फोन पर बताया था कि उनके खेत में कुछ अज्ञात चोर खरबूजे चुरा रहे हैं.
जैसे ही महिला ने चोरों को देखा तो उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली उसके सीने में जा लगी, महिला की वहीं मृत्यु हो गई.
इस मामले पर इटावा के एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद ने बताया कि यह घटना थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नगला पीर की है महिला को गोली मारने की सूचना पुलिस को दी गई. जिसके बाद घटनास्थल पर वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा जाकर घटनास्थल का मुआयना किया गया है. मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. जांच की जा रही है जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story