भारत
कलयुगी बेटे और बहू की करतूत, बुजुर्ग माता-पिता पर बेरहमी से हमला
jantaserishta.com
10 Dec 2025 9:01 AM IST

x
वीडियो हुआ वायरल.
बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में एक कलियुगी बेटे ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर अपने ही बुजुर्ग मां बाप पर जानलेवा हमला कर दिया. इतना ही नहीं पूरे मुहल्ले वालों के सामने पटक पटककर वह उनके ऊपर बैठ गया और मार मारकर सिर फोड़ डाला. इधर, पत्नी अपनी सास को ईंट पत्थर से मारपीट रही थी. कलियुगी लड़के और उसकी पत्नी के इस कारनामे का वीडियो किसी स्थानीय ने बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने संज्ञान लिया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है.
कलियुगी बेटे का पत्नी संग अपने बुजुर्ग मां बाप को बेरहमी से मारने का यह वीडियो शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइन इलाके जंगल दफ्तर इलाके का है. बताया जा रहा कि जब कलियुगी लड़के के पिता जो टीचर हैं, स्कूल जाने को निकले, तभी घर के ऊपरी हिस्से में रह रहे बेटे ने उन पर पानी डाल दिया, जिससे वो भीग गए. इसी बात को लेकर दोनों में बहस शुरू हो गयी.पिता ने डांट लगा दी, जिसके बाद बेटा हमलावर हो गया. उसने नीचे आकर पिता को कॉलर पकड़कर पटक दिया और छाती पर बैठकर सिर फोड़ डाला. उसने पिता से जमकर मारपीट की.
वीडियो में पिता खून से लथपथ दिखाई दे रहे हैं. वहीं उसकी पत्नी अपनी सास को ईंट पत्थर से मार रही है. स्थानीय लोगों ने बताया कि पिता और बेटे के बीच उस मकान को लेकर विवाद है जिसमे वे दोनो रहते हैं. फिलहाल घायल पिता को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है.
एसपी के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि वीडियो को संज्ञान में लिया गया है, जिसमें मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है. आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





