भारत
बहू का कारनामा, कहा- मां-बाप के बेडरूम के वीडियो शेयर कर दूंगी, और...
jantaserishta.com
19 Sept 2022 11:49 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | DEMO PIC
सास-ससुर के बेडरूम में हिडन कैमरे लगाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए.
नई दिल्ली: नई दिल्ली में एक बहू की संगीन हरकत सामने आई है. शातिर बहू ने सास-ससुर के बेडरूम में हिडन कैमरे लगाकर उनके आपत्तिजनक वीडियो बना लिए. परिजनों का आरोप है कि महिला घर से 2 करोड़ की ज्वैलरी और डेढ़ लाख रुपए कैश लेकर फरार हो गई है. पति की शिकायत पर लक्ष्मी नगर थाने में केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. आरोप यह भी है कि महिला का पिछले 4 साल से कॉलेज के दोस्त से प्रेम संबंध चल रहा था.
आरोप है कि बहू ने अपने प्रेमी संग मिलकर चुपके से सास-ससुर के कमरे में कैमरे लगा दिए थे. बाद में उनकी वीडियो तैयार कर ली. जब वीडियो की बात सामने आई तो आरोपी महिला घर से एक करोड़ की ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गई. इस मामले में लक्ष्मी नगर थाने में FIR दर्ज कराई गई है.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, पीड़ित परिवार लक्ष्मीनगर इलाके में रहता है और उनका चांदनी चौक इलाके में सोने-हीरे की ज्वेलरी का कारोबार है. परिवार में माता-पिता, पत्नी, दो बच्चों के अलावा एक भाई है. पीड़ित और उसके भाई की शादी हो चुकी है. भाई अपने परिवार के साथ दूसरे मकान में रहता है, जबकि पीड़ित अपने माता-पता के साथ उस मकान में रहता है जहां पर वीडियो रिकॉर्ड किए गए.
दरअसल, 4 साल पहले फरियादी की शादी हुई थी. लेकिन पत्नी से उसके संबंध खराब चल रहे थे. दोनों एक ही घर में रहकर अलग-अलग कमरे में सोया करते थे. 5 सितंबर को पीड़ित ने अपनी पत्नी के मोबाइल में उसके दोस्त का एक अश्लील मैसेज देखा. इसके बाद मोबाइल खोलकर बाकी के मैसेज पढ़े, इससे उसको पता चला कि पत्नी उसके दोस्त का प्रेम प्रसंग चल रहा है.
पीड़ित युवक ने पत्नी के दोस्त से फोन पर बातचीत की और उसे मिलने के लिए बुलाया, तो उसने पीड़ित की पत्नी को सारी जानकारी दे दी. इसके बाद पत्नी घर में मौजूद ज्वेलरी और पैसे लेकर फरार हो गई. इसी दौरान फरार पत्नी का फ़ोन आया और उसने धमकी दी कि ''अगर तुमने मामले को खत्म नहीं किया तो सोशल मीडिया पर तुम्हारे मां-बाप के बेडरूम के वीडियो वायरल कर दूंगी. मेरे पास अश्लील वीडियो मौजूद हैं.''
इसके बाद आनन फानन में खोजबीन की गई तो पता चला कि फरियादी के माता-पिता के रूप में कैमरे और रिकॉर्डर लगे हुए थे. पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. साथ ही पूरे मामले की जांच की जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





