भारत
पड़ोस में रहने वाले युवक का कारनामा, नाबालिग का करता है पीछा, और...
jantaserishta.com
5 Dec 2022 12:12 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
लगातार नाबालिग को परेशान कर रहा है.
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में मनचले की हरकतों से परेशान होकर एक नाबालिग ने खुद को घर में कैद कर लिया है. यही नहीं, उसके मां-बाप भी इतने डर गए हैं कि बच्ची को स्कूल में होने वाले मंथली टेस्ट भी छुड़वा दिए हैं. हालांकि परिजनों ने केस दर्ज करवाया. इसके बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से वह लगातार नाबालिग को परेशान कर रहा है.
लखनऊ के थाना पारा इलाके में रहने वाले परिवार की बेटी (16 साल) एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाई करती है. उसके माता-पिता दोनों ही नौकरी करते हैं. इस वजह से पड़ोस में रहने वाला शोहदा देवा उर्फ दिव्यम बच्ची को परेशान कर रहा है और स्कूल में आते जाते समय उसका पीछा करता है. साथ ही उसे बरगलाने की कोशिश कर रहा है. इसका विरोध भी किया गया. इसके बावजूद भी वह नहीं माना.
पीड़ित परिवार ने हार थककर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है, लेकिन आरोप है कि पुलिस शोहदे को गिरफ्तार नहीं कर रही, जिसकी वजह से वह अभी भी नाबालिग को परेशान कर रहा है.
पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक, मनचला युवक स्कूल के बाहर तक उनकी बेटी का पीछा करता है, इसीलिए एक हफ्ते से बच्ची को स्कूल नहीं भेजा है. डर के मारे बेटी से मंथली टेस्ट तक भी नहीं करवाए हैं. FIR लिखे जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं हुई. यही वजह है कि वह खुला घूम रहा है और अभी भी परेशान कर रहा है.
एडीसीपी पश्चिमी जोन चिरंजीवी नाथ सिन्हा के मुताबिक, केस दर्ज कर लिया गया है. उसकी तलाश की जा रही है. आरोपी फरार है और लगातार उसके घर पर दबिश दी जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





