भारत

झोलाछाप डॉक्टर का कारनामा, क्लिनिक में महिला का किया रेप, दी ये धमकी

jantaserishta.com
7 Jun 2021 3:05 PM IST
झोलाछाप डॉक्टर का कारनामा, क्लिनिक में महिला का किया रेप, दी ये धमकी
x

DEMO PIC

इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

दरभंगाः लगातार आठ महीने तक अपने साथ हो रहे दुष्कर्म के बाद एक पीड़िता ने शनिवार को महिला थाना जाकर आरोपित के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उसने बीते आठ महीने में जो कुछ हुआ उसे पुलिस को बताकर आवेदन दिया और कार्रवाई करने के लिए गुहार लगाई है. इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इस मामले में पीड़ित महिला ने केवटी थाना क्षेत्र के खिरमा पथरा निवासी रंजीत राम पर आरोप लगाया है. उसने कहा कि आरोपित गांव में घर-घर जाकर लोगो का इलाज करने वाला झोलाछाप डॉक्टर है. वह गांव में एक क्लिनिक चलाता है. उसने नशे की दवा खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया और फिर धमकी देकर उसके साथ लगातार आठ महीने तक दुष्कर्म करता रहा.
रंजीत राम के साथ ही उसके पिता पर भी गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है. पीड़िता ने कहा कि वह 2020 में छठ के मौके पर बीमार पड़ गई. घर पर पति के नहीं रहने के कारण उसने आरोपित को दवा देने के लिए कहा. इसपर रंजीत ने दो गोलियां दीं. दवा खाने के बाद उसका सिर चकराने लगा.
पीड़ित महिला ने बताया कि अचानक रात में आरोपी रंजीत राम पीड़िता के घर पहुंचा और तबीयत के बारे में जानकारी ली. इसके बाद आरोपित ने उसके साथ जबर्दस्ती दुष्कर्म किया. दूसरे दिन भी घर पहुंचकर शारीरिक संबंध बनाना चाहा जिसपर पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने मोबाइल निकालकर दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को दिखाया. उसके बाद धमकी देकर आठ महीने तक वह दुष्कर्म करता रहा.
पीड़ित परिवार इसकी शिकायत करने आरोपित के घर गए तो वहां आरोपित के पिता व अन्य सदस्य ने उसके साथ बदसूलकी भी की. वहीं महिला थाना अध्यक्ष नुसरत जहां ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार करने के लिए करवाई की जा रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story