भारत

कलयुगी पिता की करतूत: पहले दो शादियां कीं, फिर जिगर के टुकड़े को ही बेच डाला...

jantaserishta.com
15 Feb 2026 10:15 AM IST
कलयुगी पिता की करतूत: पहले दो शादियां कीं, फिर जिगर के टुकड़े को ही बेच डाला...
x
पढ़ें पूरी खबर.
बालासोर: ओडिशा के बालासोर से झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पिता पर अपने ढाई साल के बेटे को एक लाख रुपये में बेचने का आरोप लगा है. पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है.
एजेंसी के अनुसार, घटना बालासोर के नीलगिरी नोटिफाइड एरिया काउंसिल के बारीसाही गांव की बताई जा रही है. मामला तब उजागर हुआ, जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर बच्चे के पिता को एक संभावित खरीदार से सौदेबाजी करते हुए देखा गया.
वीडियो सामने आने के बाद एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता ने नीलगिरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. नीलगिरी के सब-डिविजनल पुलिस अधिकारी प्रमोद कुमार मलिक ने बताया कि बच्चे को चिमिनीभाटी इलाके से बरामद किया गया और उसे बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) को सौंप दिया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और दो व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी पिता की पहचान कर ली गई है, वह पेशे से राजमिस्त्री है. आरोप है कि उसने सौदे के तहत 50 हजार रुपये की पहली किस्त भी ले ली थी. पूछताछ में उसने आर्थिक तंगी को इस कदम का कारण बताया. उसने कहा कि उसके चार बच्चे हैं और परिवार का भरण-पोषण करने में कठिनाई हो रही थी. एक परिचित व्यक्ति ने कथित तौर पर खरीदार से संपर्क कराया था.
सूत्रों के मुताबिक, बेहरा ने दो शादियां की हैं और बेचा गया बच्चा उसकी दूसरी पत्नी से जन्मा था, जो उससे अलग रह रही है. पुलिस पूरे नेटवर्क और संभावित मानव तस्करी के एंगल से भी जांच कर रही है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story