महिला टीचर का कारनामा, बच्चियों को जूतों से मारा, वजह है हैरान करने वाली

DEMO PIC
धौलपुर. राजस्थानके धौलपुर जिला स्थित एक सरकारी स्कूल में अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां पर अध्यापिका द्वारा बच्चियों को जूतों से पीटा गया है. अध्यापिका द्वारा जूतों से पिटाई के बाद बच्चियों ने चाइल्ड हेल्पलाइन से शिकायत की है. इसके बाद बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर के निर्देश पर चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने स्कूल में पढ़ने वाली बच्चियों की काउसिंलिंग की है. बच्चों की काउसिंलिंग के बाद चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम ने मामले को लेकर बाल कल्याण समिति सदस्य गिरीश गुर्जर को अवगत करवाया है. बाल कल्याण समिति ने मामले की जांच शुरू कर दी है. प्रश्न पूछने पर महिला शिक्षिका द्वारा बच्चियों की पिटाई का यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





