भारत

परिचित ने पहले बनाया महिला का अश्लील वीडियो, फिर होटल में बुलाकर जबरन ले गए कमरे में, इसके बाद...

jantaserishta.com
21 Jan 2021 4:27 PM IST
परिचित ने पहले बनाया महिला का अश्लील वीडियो, फिर होटल में बुलाकर जबरन ले गए कमरे में, इसके बाद...
x

DEMO PIC 

हुआ फरार.

भोपाल. 50 साल के परिचित ने अश्लील वीडियो और फोटो बनाकर 47 साल की महिला को पहले ब्लैकमेल किया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. आरोपी फिलहाल फरार है.

जानकारी के मुताबिक, निशातपुरा में रहने वाली 47 वर्षीय महिला हाऊस वाइफ है. बुधवार रात करीब 12 बजे वह पुलिस थाने पहुंची. उसने पुलिस थाने आकर ज्यादती की FIR कराई. महिला ने पुलिस को बताया कि 50 साल का रोशन कुशवाहा उसका परिचित है. वह कई दिनों से उसे डरा धमका रहा था. उसका कहना था कि उसने उसके कुछ निजी फोटो और वीडियो बना लिए हैं. वह शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगा.
महिला के मुताबिक, उसकी बात मानने से मना करने पर वह बदनाम करने और उसके बच्चों को मारने की धमकी देने लगा. महिला ने आरोप लगाया कि इसी डर के कारण पिछले दिनों आरोपी के कहने पर वह कोहेफिजा स्थित एक होटल में उससे मिलने पहुंची. यहां वह उसे जबरन एक कमरे में ले गया और उसके साथ ज्यादती की थी. महिला का कहना है कि आरोपी इसके बाद भी उसे परेशान और ब्लैकमेल कर रहा था. इसी से परेशान होकर उसने आरोपी के खिलाफ शिकायत की है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story