भारत
पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी, मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा को धमकी दी थी
jantaserishta.com
27 Sept 2025 4:33 PM IST

x
बड़ा एक्शन.
नई दिल्ली: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा को धमकी देने वाले शख्स को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पश्चिम बंगाल के 24 परगना से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी की पहचान दिलीप चौधरी नाम से हुई है. पुलिस के मुताबिक, दिलीप चौधरी ने कपिल शर्मा को मेल भेजकर 1 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी. इतना ही नहीं, उसने खुद को गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और रोहित गोदारा गैंग से जुड़ा हुआ बताया था.
बता दें कि मुंबई पुलिस अब जांच कर रही है कि क्या आरोपी, गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गडरा गैंग से सच में जुड़ा हुआ है या नहीं. गिरफ्तारी के बाद अब पूछताछ जारी है.
कनाडा स्थित कपिल शर्मा के कैफे पर पहली बार हुई फायरिंग की जिम्मेदारी खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लाडी ने ली थी. वहीं दूसरी बार जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली थी. अब इन धमकियों और हमलों ने कॉमेडियन की सुरक्षा को लेकर चिंता पैदा कर दी. जिसके चलते मुंबई पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है.
वहीं हाल ही में कॉमेडियन कपिल शर्मा से खुद को बिश्नोई गैंग का मेंबर बताकर 1 करोड़ रुपये की मांगी गई थी. ये फिरौती बकायदा मेल कर मांगी गई थी. पुलिस ने इसी मामले में बंगाल से आरोपी दिलीप चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है
Tagsकपिल शर्मा को धमकीकपिल शर्मामुंबई क्राइम ब्रांचKapil Sharma threatenedKapil SharmaMumbai Crime Branch
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





