भारत

महिलाओं से अभद्रता करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच

jantaserishta.com
15 Dec 2025 5:19 PM IST
महिलाओं से अभद्रता करने वाले आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शुरू की जांच
x
बेंगलुरु: बेंगलुरु के कामाक्षीपाल्या पुलिस ने एक मनचले को गिरफ्तार किया है, जो पिछले एक महीने से सड़कों पर चल रही महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करता था। आरोपी की पहचान विनोद के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, विनोद शाम 6 बजे के बाद अकेली महिलाओं को निशाना बनाता था। वह सड़क पर पैदल चल रही महिलाओं के साथ जबरदस्ती गले लग जाता था। वहीं, दोपहिया वाहन चला रही महिलाओं के मामले में वह गड्ढों के कारण बाइक धीमी होने का इंतजार करता और फिर अचानक दौड़कर उन्हें पकड़ लेता था। इस दौरान वह अश्लील हरकतें करता और निजी अंगों को छूने जैसी आपत्तिजनक गतिविधियों में लिप्त रहता था।
बता दें कि 2 दिसंबर को सुंकडकट्टे के श्रीनिवास सर्कल के पास हुई एक घटना के बाद शिकायत दर्ज की गई, जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई। 42 वर्षीय महिला बाइक से जा रही थी और उसका पति कार से उसके पीछे आ रहा था। जैसे ही महिला गड्ढे के पास बाइक धीमी करने लगी, विनोद दौड़कर आया, उसे पकड़ लिया और अश्लील व्यवहार किया। महिला के पति ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गया।
इसके बाद आपातकालीन नंबर 112 पर कॉल की गई और होयसला पुलिस की मदद से आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान विनोद ने स्वीकार किया कि वह पिछले एक महीने से इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे रहा था और इस बात का फायदा उठा रहा था कि उसके खिलाफ पहले कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई थी।
फिलहाल आरोपी पुलिस हिरासत में है और कामाक्षीपाल्या पुलिस उसके अपराधों के दायरे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 75 (यौन उत्पीड़न) और धारा 352 (जानबूझकर अपमान कर शांति भंग करने के इरादे से) के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच जारी है।
बता दें कि इससे पहले 9 नवंबर को बेंगलुरु में एक बाइक टैक्सी चालक को महिला यात्री के साथ अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। महिला ने इस घटना का वीडियो बनाया था और बाद में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए महिला ने बताया था कि चर्च स्ट्रीट से अपने पीजी लौटते समय चालक ने कथित तौर पर उसके पैरों को छूने की कोशिश की थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story