भारत

प्यार का खौफनाक अंत! श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, जानें मामला

jantaserishta.com
14 Nov 2022 3:40 PM IST
प्यार का खौफनाक अंत! श्रद्धा के 35 टुकड़े करने वाले आरोपी को 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया, जानें मामला
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: श्रद्धा हत्याकांड मामले में साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब को पांच दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया है. उसने अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा की बेरहमी से हत्या कर दी थी और फिर उसके शरीर के कई टुकड़े भी किए थे. पुलिस अभी भी इस मामले की जांच कर रही है.
बताया जा रहा है कि श्रद्धा और आफताब दोनों मुंबई की एक बड़ी कंपनी में काम करते थे. वहीं पर दोस्ती हुई और फिर एक दूसरे को दिल दे बैठे. बाद में जब परिवार की तरफ से रिश्ते का विरोध किया गया तो दोनों अचानक से मुंबई छोड़ दिल्ली आ गए. वहां पर दोनों लिव इन में रहने लगे. श्रद्धा, आफताब पर शादी करने का दबाव बनाती थी, चाहती थी कि दोनों जल्द ही बस जाएं. लेकिन आफताब को ये मंजूर नहीं था और इसी वजह से झगड़े होते रहते थे. फिर एक दिन एक झगड़े में नाराजगी इस कदर बढ़ गई कि आफताब ने श्रद्धा को जान से मार दिया. बाद में किसी को भनक ना लगे इसलिए श्रद्धा के शव के कई टुकड़े किए और एक-एक कर पास के ही एक जंगल में उन्हें फेंक आया.
बाद में जब श्रद्धा के परिवार को किसी अनहोनी की आशंका हुई तो वे मुंबई से दिल्ली आए और पुलिस के पास जा अपहरण का केस दर्ज करवाया गया. फिर पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस के जरिए आफताब को खोज लिया और शनिवार को उसकी गिरफ्तारी हो गई. पूछताछ में उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story