भारत

6 किलो सोना को तकिया बनाकर यात्रा कर रहे थे आरोपी, ऐसे पकड़ाए

jantaserishta.com
4 Jan 2022 10:25 PM IST
6 किलो सोना को तकिया बनाकर यात्रा कर रहे थे आरोपी, ऐसे पकड़ाए
x
पढ़े पूरी खबर

बिहार: सोने का 'तकिया' सुनकर ही आप चौंक गए होंगे, लेकिन दो शातिर भाइयों ने तस्करी का ऐसा नायाब तरीका निकाला जिसे देखकर राजस्व विभाग के अधिकारी भी दंग रह गए. पटना में राजस्व विभाग ने सोने की तस्करी करने वाले दो भाइयों को पकड़ा किया है.

दरअसल रामेश्वर बिंद और रामधनी बिंद नाम के दो भाई अलग-अलग ट्रेनों में सफर किया करते थे. उनके पास सिरहाने रखने के लिए कपड़े का तकिया नहीं बल्कि करोड़ों रुपये के सोने की बिस्कुट का तकिया होता था.
दोनों भाई साधारण यात्री बनकर ट्रेन में सवार होते थे और सोने की तस्करी करते थे. खुफिया जानकारी मिलने के बाद जब बिहार के गया जंक्शन पर दो भाइयों की तलाश में राजस्व खुफिया विभाग के अधिकारी पहुंचे तो सोने की तकिया देखकर उनके होश उड़ गए. फिलहाल दोनों भाई पटना की डीआरआई टीम के कब्जे में हैं. उनसे पूछताछ चल रही है.
दोनों भाइयों के पास से मिले सोने की कीमत जानकर विभाग के अधिकारी भी हैरान हैं. दबी जुबान में अधिकारी कह रहे हैं कि बिहार की राजधानी से कुछ ही दूरी पर स्थित गया गोल्ड तस्करी का बड़ा ट्राजिंट रूट बन गया है.
क्या है पूरा मामला
गया के आरपीएफ थानाध्यक्ष अजय प्रकाश ने मीडिया को बताया कि राजधानी पटना से डीआरआई की पांच सदस्यीय टीम गया रेलवे स्टेशन पहुंची थी. टीम को खबर मिली थी कि गया रूट से भारी मात्रा में गोल्ड की तस्करी की जा रही है.
राजस्व विभाग की टीम ने हाबड़ा इंदौर शिप्रा एक्सप्रेस में छापेमारी की और ट्रेन की बोगी संख्या एस-7 में छापेमारी कर बर्थ नंबर 38 पर आराम से लेटकर सफर कर रहे यात्री रामेश्वर बिंद से पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान सबकुछ नॉर्मल रहा.
डीआरआई की टीम लगातार विंदेश्वर के सामान पर नजर रख रही थी. अचानक टीम के सदस्यों ने रामेश्वर बिंद को अपना सामान दिखाने को कहा जिसके बाद सामान की तलाशी में रामेश्वर बिंद के पास से तीन किलोग्राम सोना बिस्कुट की शक्ल में बरामद हुआ.
बिंद के भाई से डीआरआई की टीम ने गया रेलवे स्टेशन पर ही हाबड़ा कालका एक्सप्रेस में पूछताछ की जिसके बाद तलाशी लेने पर उसके पास से भी तीन किलो सोना जब्त किया गया जिसे उसने तकिये की शक्ल दे दी थी.
यह छह किलो सोना तस्करी कर कोलकाता ले जाया जा रहा था. डीआरआई की टीम के मुताबिक दोनों आरोपी यूपी के मिर्जापुर के रहने वाले हैं. टीम दोनों तस्करों को पटना लेकर पहुंची जहां उनसे पूछताछ चल रही है. डीआरआई टीम के मुताबिक बरामद सोने की कीमत ढाई करोड़ से ज्यादा है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story