धार्मिक ग्रंथ के साथ बेअदबी की कोशिश में आरोपी की पीट-पीटकर हत्या, अब उसी पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज

अमृतसर: स्वर्ण मंदिर में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के आरोप में पीट-पीटकर मारे गए युवक के खिलाफ पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। मारे गए युवक पर पुलिस ने धारा 307 (हत्या के प्रयास) और धारा 295A (धार्मिक भावनाओं को भड़काने) के तहत केस दर्ज किया है। अब तक मारे गए युवक की पहचान नहीं हो पाई है क्योंकि उसके पास से कोई आईडी कार्ड बरामद नहीं हुआ है। राज्य सरकार की ओर से मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया है, जो दो दिनों के अंदर रिपोर्ट देने वाली है। इस बीच बेअदबी के आरोप में मारे गए युवक की पहचान के लिए रेलवे स्टेशन और बस अड्डे की सीसीटीवी फुटेज तक खंगाली जा रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





